Header Ads

गोलीबारी व हत्याकांड में 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..




कैमूर टॉप न्यूज़, नुआंव(कैमूर): कुढनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमि विवाद को लेकर  हुई गोलीबारी में में व्यक्ति की मौत हो गई  थी. हत्याकांड के इस मामले में 6 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को कुढ़नी थाना क्षेत्र की पुलिस  के द्वारा रोहतास जिले के परसठुआ थाना क्षेत्र के सोभीपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.


 इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि कुढ़नी थाना कांड संख्या 25/14  में हत्या व आर्म्स एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज किया गया था. इस मामले में नामजद आरोपी 6 वर्षों से फरार चल रहा था. जिसे कुढ़नी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

 इस मामले में गिरफ्तार आरोपित शहाबुद्दीन अंसारी पिता स्व. इदरीस अंसारी ग्राम सोभीपुर थाना परसठुआ जिला रोहतास को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस 6 वर्षों से प्रयासरत थी. जो कि पुलिस को बार-बार चकमा देकर  भाग जाने में सफल हो जा रहा था. मामले में नामजद अभियुक्त के द्वारा 6 वर्ष पूर्व रफीउल्ला अंसारी पिता ताज मुल्लाह अंसारी ग्राम वरुणा थाना कुछिला  कैमूर को जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे आज गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना का मुख्य कारण जमीनी विवाद था. जमीनी विवाद में ही गोलीबारी की गई थी  जिसमें  एक व्यक्ति  गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिनकी  गोली लगने के कारण ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है.


No comments