Header Ads

झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे..




कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ(कैमूर):झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि 22 मई को भभुआ के नगरपालिका मध्य विधालय के पास से झपट्टा मार गिरोह के द्वारा एक व्येक्ति का स्मार्ट फोन झपट्टा मार कर छीन लिया गया था. मोबाइल छीनने के पश्चात  अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर भाग जाने में सफल हो गए थे. मामले में झपट्टा मार गिरोह के  द्वारा  स्मार्टफोन छीन लिए जाने को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी तथा गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी. 

इसी बीच जांच के क्रम में पुलिस को इस गिरोह का लोकेशन भभुआ मे ही होने का पता चला. जिसके बाद थानाध्यक्ष भभुआ के द्वारा एक टीम गठित कर भभुआ के वार्ड नंबर 8 में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को  चोरी के मोबाइल के साथ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि झप्पटा मार गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम रोहित कुमार और छोटू खां है. गिरफ्तार दोनों अपराधी में से एक चैनपुर थाना क्षेत्र तथा एक चाँद थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार दोनों अपराधी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.


No comments