फरार अभियुक्त को कैमूर पुलिस ने दबोचा..
- कैमूर से अभिषेक राज की रिपोर्ट
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): पूर्व में सडक लूट कांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को कैमूर पुलिस ने धर दबोचा है. आपको बताते चलें कि 23 जुलाई 2020 के मध्य रात्रि तकरीबन 9:30 बजे भभुआ-बेलाव पथ पर ग्राम भीखमपुर एवं मईडाढ़ के बीच दो बाइक से आए छह अपराधियों ने सोनबरसा गांव निवासी रामेश्वर शुक्ला के पुत्र राजेश शुक्ला व वेलाव के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के भाई संजय प्रसाद से एक लैपटॉप, ओप्पो के मोबाइल, सहित 35 हज़ार रुपये नगद एवं एटीएम कार्ड लूट लिए थे. इसी मामले पवन यादव, दुर्गा यादव, बुलेटन यादव, सुबोध यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस काण्ड में फरार चल रहे अभियुक्त विवेक कुमार मिश्रा उर्फ जीतू पंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कांड में सम्मिलित होने की बात स्वीकार की है .
मामले में पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने बताया कि पूर्व में रोड लूट कांड मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब इस लूट कांड में कई दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त विवेक कुमार मिश्रा उर्फ जीतू पंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है. फ़िलहाल एक मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है .एसपी ने बताया की अभियुक्त ने अपने एक दोस्त का नाम उजागर किया है उसको पकड़ने के लिए छापामारी जारी है. वहीं, मामले में आगे का अनुसंधान भी किया जा रहा है.



Post a Comment