Header Ads

मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो हुआ वायरल, युवक गिरफ्तार ..




कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने घोषणा की थी कि, एससी-एसटी के लोगो को हत्या हुई तो नौकरी दी जाएगी इस बात को लेकर कैमूर में एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एससी-एसटी के लोगो को जमकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया साथ ही इसका विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसको लेकर कैमूर आर्मी सेना के सदस्यों ने भभुआ एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि युवक को भगवानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक विशेष वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था. उन्होंने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के साथ-साथ उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है जिससे कि उसने वीडियो बनाया था.

रिपोर्ट: अभिषेक राज


No comments