भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में ह डकैती, मोबाइल, आभूषण की हुई लूट ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की यह घटना पटना से भभुआ रोड जा रही पटना भभुआ इंटरसिटी 03243 अप एक्सप्रेस में नदौल स्टेशन के करीब हुई. अपराधियों ने यात्रियों से बंदूक का डर दिखाकर दर्जनों यात्रियों से मोबाइल, आभूषण और हजारों रुपये नगदी लूट ली. यात्रियों के साथ लूट की वारदात को पूरा कर अपराधी ट्रेन से फरार हो गए. इसके बाद इस वारदात में लूट के शिकार यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही रेलवे कंट्रोल को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद लूट की घटना की गंभीरता से लेते हुये रेलवे कंट्रोल ने तारेगना रेल थाना, जहानाबाद रेल थाना और आरपीएफ जहानाबाद को संबंधित घटना की सूचना देते हुए तुरन्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
लूट की वारदात के संदर्भ में पीड़ित यात्रियों का कहना है कि तारेगना रेल थाने के नदौल स्टेशन पर सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे गाड़ी रुकी. इसी दौरान हथियारबंद लोगों का एक दल 8-10 की संख्या में डिब्बे में चढ़े और यात्रियों को हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की.
लूट की वारदात को अंजाम देने के वक़्त अपराधी मास्क, और रुमाल, गमछा से अपने मुंह को ढके हुए थे. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद नदौल स्टेशन पर ही उतरकर सभी अपराधी फरार हो गए. फिलहाल लूट के इस वारदात में रेलवे पुलिस छानबीन कर रही हैं.



Post a Comment