कैमूर पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया मां मुंडेश्वरी का आशीर्वाद ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): सूबे के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को तकरीबन 10:00 बजे मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने के लिए कैमूर पहुंचे. मां मुंडेश्वरी के दरबार में पहुंचकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मत्था टेककर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कुशल-मंगल की कामना की. वहां से निकलने के पश्चात डीजीपी ने चैनपुर स्थित हरसू ब्रह्म धाम पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया हरसू ब्रह्म धाम में आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात बक्सर जाने के क्रम में मोहनिया के डडवा स्थित किसान मोर्चा के अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर डीजीपी का जोरदार का स्वागत किया गया. वहीं, रामगढ़ दैतरा बाबा के समीप पूर्व प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख व मुगलसराय-गया रेल मंडल के सदस्य अभय कुमार सिंह के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का भव्य स्वागत किया गया. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का दोपहर का भोजन मुशिया गांव के अभय कुमार सिंह यहाँ हुआ. इसी क्रम में ग्रामीणों ने भी बिहार के डीजीपी को फूल माला देकर सम्मानित किया.
मौके पर डीआईजी के साथ ही कैमूर पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद, डीएसपी भभुआ सुनीता कुमारी, मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह, रामगढ़ थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, राजकुमार सिंह, कामेश्वर सिंह ,श्रीराम सिंह, श्रवण सिंह, सुरेंद्र सिंह ,तंजीम अख्तर, दिनेश उपाध्याय एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.




Post a Comment