गैस रिसाव होने से मकान में लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक ..
कैमूर टॉप न्यूज़, मोहनिया (कैमूर): जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में मंगलवार को गैस रिसाव होने से एक मकान में आग लग गई. आग लगने से घर में रखा खाने पीने का सामान सहित नगदी रुपए समेत आभूषण जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर दमकल की वाहन मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार को इंडेन गैस का वेंडर गैस की होम डिलीवरी देने के लिए अमरपुरा गांव में पहुंचा हुआ था. इस दौरान गांव की एक महिला मंजू देवी ने अपना गैस वेंडर से रिफिलिंग करवाया। जिसके बाद मंजू देवी ने स्वयं गैस को लेकर अपने घर में गई और रेगुलेटर लगाकर खाना पकाने के लिए माचिस जलाई तो रेगुलेटर के पाइप से गैस लीकेज होने लगा जिसकेचलते आग लग गई. आग लगते ही महिला अपने बाल बच्चों को जान का खतरा देख कर आनन-फानन में लेकर घर से बाहर निकली और शोर-शराबा करना शुरू कर दिया.घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई और आग पर काबू पाने के लिए लोग प्रयास करने में जुट गए इतनी देर में घर में रखें 15 हज़ार रुपये नगदी समेत जेवरात और खाने-पीने के सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि, इस घटना में किसी के जान माल की कोई नुकसान नहीं पहुंची है. वही घटना की सूचना पर मोहनिया दमकल की दो गाड़ी उक्त गांव पहुंच गए और दमकल कर्मियों तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया
रिपोट:-मुबारक अली



Post a Comment