Header Ads

पूर्व विधायक अम्बिका यादव के समर्थन में मुखिया मकसूद अली ने कई गांव का किया दौरा ..




कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती(कैमूर): सावठ पंचायत के मुखिया मकसूद अली ने पूर्व विधायक अम्बिका यादव के समर्थन में मंगलवार को कई गांव का दौरा किया.साथ ही कई लोगों को उन्होंने निली पगड़ी बाँधकर सम्मानित किया.इस दौरान मुखिया मकसूद अली ने बताया की सभी लोग बहन मायावती एवं पूर्व विधायक अम्बिका यादव के विचारों मे आस्था रखते हुए बसपा ज्वाईन किए हैं.उन्होंने बताया की बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती हैं.बसपा ही समप्रदायिक शक्तियों को रोक सकती है इसबार रामगढ़ विधानसभा से अम्बिका यादव भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं.मुखिया ने बताया कि पूर्व विधायक अम्बिका यादव के समर्थन में पिछले कई दिनों से  रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र  के अलग-अलग गांवों का दौरा किया.साथ ही कई अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं को बहुजन समाजवादी पार्टी मे ज्वाइन भी कराया हूं.बताते चले की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग दल के लोग प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं पार्टी के कार्यकर्ता अपने चहेतेे उम्मीदवार को जिताने को लेकर हुंकार भरते हुए अपनी पुरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में सावठ पंचायत के मुखिया मकसूद अली ने मंगलवार को भी दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया. साथ ही नीली पगड़ी बांधकर दो दर्जन से अधिक लोगों को बसपा मे ज्वाइन कराकर उन्हें सम्मानित किया.उन्होंने बताया कि बसपा के समर्थन में प्रतिदिन लोग  काफी संख्या में जुट रहे हैं. रामगढ़ विधानसभा में इस बार बसपा जीतकर दर्ज कर रिकॉर्ड बनाएगी.


रिपोट:-मुबारक अली


No comments