वर्चुअल रैली को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में किए जा रहे हैं वर्चुअल जन संवादों के क्रम में कैमूर में सीएम की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया. आयोजन भभुआ शहर के एकता चौक पर किया गया, जिसमें जेडीयू के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए गए संदेश के मद्देनजर पार्टी की एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कैमूर जिले के कोने-कोने में इस रैली को सफल बनाने के लोग लगे रहे. यही नहीं जिनके पास टेलीविजन की सुविधा नहीं था वह लोग भी अपने व्हाट्सएप फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री की वर्चुअल रैली को सफल बनाने में लगे रहे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी क्षेत्रों में खासतौर कैमूर जिले के में हर गांव में हर गली में विकास ही विकास किए हैं. इसीलिए इस रैली को सफल बनाने के लिए कैमूर वासियों में एक अलग उमंग और जोश दिखा.
रिपोर्ट: अभिषेक राज



Post a Comment