Header Ads

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान ..




कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़ (कैमूर):एक तरफ देश कोरोना वैश्विक महामारी से परेशान है. ऐसे में नुआंव प्रखंड के रोहिया गांव के ग्रामीण बंदरों के आतंक से परेशान हैं. आपको बताते चलें कि रोहिया गांव में लगभग 300 से 400 की संख्या में बंदर लोगों को तबाह कर रहे हैं. इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि को दिया, लेकिन इस पर जनप्रतिनिधि कोई अमल नहीं हुआ,ना कोई वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे. जबकि इस खबर कई बार ग्रामीणों ने प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिकारी को सूचना दिया, लेकिन फिर भी वन विभाग के अधिकारी के इस पर नजर नहीं गई. ग्रामीण शिव शंकर चौबे ने बताया कि लगभग 4 माह से हम लोग बंदरो के आतंक से परेशान हैं. हमारी कोई सुनने वाला नहीं है. बंदर छत पर रखी हुई है अनाज को बर्बाद कर देते हैं. यही नहीं बंदरों ने कई ग्रामीणों के ऊपर हमला भी कर दिए हैं. कई ग्रामीण घायल भी हो गए हैं. ग्रामीण कुंदन चौबे ने बताया कि बंदरों के आतंक से हम लोग पूरी तरह परेशान हैं. हमेशा डर रहता है गांव के छोटे-छोटे बच्चे हैं. बंदर उस पर कभी हमला न कर दे. कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. वन विभाग इस पर कार्रवाई करें. हम लोग जिला प्रशासन से गुहार करते हैं कि, जिला प्रशासन कोई ठोस कदम उठाए और हम सभी ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से मुक्त करें.


No comments