Header Ads

रामगढ़ पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार ...

कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़ : शनिवार को रामगढ़ पुलिस ने जलदहा चेक पोस्ट से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद तस्कर को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच करा न्यायालय हिरासत भेज दिया गया।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक शराब तस्कर शराब की खेप ले बिहार में प्रवेश कर रहा है।सूचना के बाद जलदहा चेक पोस्ट के समीप से शराब तस्कर को 40बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के ईसरी गांव निवासी मुलायम यादव है।

रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments