Header Ads

कैमूर में 48 घंटे के भीतर दो डिसीएम शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार,544 पेटी शराब बरामद, यूपी से बिहार भेजे जा रहे थे शराब..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. नए नए तरीका अपनाकर शराब तस्कर तस्करी की घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं.तस्कर कभी कुरकुरे तो कभी आलू प्याज फल के नीचे छुपाकर डीसीएम ट्रक एवं लग्जरी वाहन प्रयोग कर रहे हैं. 

हालांकि कैमूर प्रशासन की ओर से शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में शराब तस्कर  पकड़े जा रहे हैं.उसके बाद भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है.कैमूर प्रशासन की सक्रियता से जिले में महज 48 घंटे के भीतर दो डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई . तथा दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.उक्त दोनों वाहनों से जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर वाहन चेकिंग के दौरान कैमूर प्रशासन एवं एलटीएफ और उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा अलग-अलग ब्रांडेड के 544 पेटी शराब बरामद की गयी.
ताजा मामला मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास सोमवार की देर शाम एलटीएफ, उत्पाद एवं मोहनियां पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर एक डीसीएम ट्रक से 2040 बोतल शराब के साथ डीसीएम चालक को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार चालक नरेन्द्र पिता नन्हा राम ग्राम खेड़ी सकरा थाना डांड जिला कैथल हरियाणा का निवासी बताया गया है.वहीं रविवार की देर शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिड़खिली टोल प्लाजा के पास से एक डीसीएम वाहन से कैमूर प्रशासन ने 374 पेटी शराब बरामद की थी तथा उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया था.

मिली जानकारी के अनुसार अकोढी समेकीत चेकपोस्ट पर सोमवार की देर शाम करीब 9:30 बजे उत्पाद विभाग एंटी लिकर टाक्स फोर्स एवं मोहनिया थाने की पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की एक डीसीएम ट्रक से यूपी से शराब लेकर बिहार सासाराम की तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. इस बीच यूपी की तरफ से एक छह चक्का वाहन डीसीएम ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर एच आर 64 ए 6525 आते हुए दिखाई दी. उक्त वाहन को रोककर पुलिस की टीम ने जांच की तो भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई. 
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया शराब सहित डीसीएम ट्रक को जब्त कर मोहनिया थाने लाया गया.पुलिस ने तलाशी ली तो डिसीएम के डाले मे रॉयल जेनरल ब्रांड के अंग्रेजी शराब 170 कार्टून,कुल 2040 बोतल,1530 लीटर शराब बरामद की गई है.इस तरह 48 घंटे के भीतर जिले के प्रशासन ने दो डिसीएम ट्रक शराब की खेप बरामद की है. दोनों ट्रक के चालक भी पकड़े गए हैं. पुलिस ने शराब सहित डिसीएम को जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है.

- मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments