सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मनाया गया नेता जी का जयंती..
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : पराक्रम दिवस के अवसर पर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वहीं विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा रामगढ़ बाजार में साइकिल यात्रा भी निकाली गई.उक्त यात्रा कर स्वच्छ पर्यावरण व सुंदर स्वास्थ्य जीवन, संघर्ष का संदेश दिया गया.यात्रा के पश्चात प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र छात्रों व शिक्षकों द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाया गया.
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन, पवन चौबे, वीर बहादुर सिंह, प्रंजल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गाय. नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया.उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने कहा कि जय हिंद ,तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युगों युगों तक हमारे प्रेरणा स्रोत एवं आदरणीय रहेंगे.महान देश भक्त एवं भारत माता के वीर सपूत नेता जी का त्याग ,समर्पण आज के नई पीढ़ी के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है.ऐसे महापुरुष को हम सब कोटि कोटि नमन करते हैं.
- मिलन सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment