Header Ads

भभुआ में राजद कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती..

कैमूर टॉप न्यूज , मोहनियां : मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय भभुआ में जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल भभुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रणय कुमार मुन्ना सिंह और संचालन राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता पंकज कुमार ने किया।वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपूर्ण बिहार के प्रत्येक प्रखंड में आज पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह"संविधान बचाओ देश बचाओ"विषय पर संगोष्ठी और संकल्प दिवस मना कर आयोजित किया गया,आज यह विचारणीय विषय है कि विश्व के सबसे बड़े संविधान और लोकतंत्र वाले देश में संविधान बचाओ देश बचाओ पर चर्चा की जरूरत क्यों पड़ रही है,क्योंकि आज लोकतांत्रिक शक्तिशाली देश का संविधान खतरे में है।


सच्चाई है कि भारतीय संविधान लोकतंत्र मैं विश्वास करने वालों के लिए सबसे बड़ा ग्रंथ है यह देश की आस्था है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों सोच और संविधान सभा के सभी सहयोगी महापुरुषों के विचार ही संयुक्त रूप से भारतीय संविधान के रूप में समतामूलक समाज निर्माण के लिए हम सभी को प्राप्त हुआ आज देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा द्वारा संविधान के साथ काफी छेड़छाड़ किया जा रहा है गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कभी भारतीय संविधान के पक्ष में नहीं रहा है भाजपा के मुख्यालय नागपुर में आज भी भारतीय तिरंगे को सम्मान ना मिल पाना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।
आज हम सभी हाशिये के समूहों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित है।

कर्पूरी जी सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज और दबे कुचलों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत प्रयास करने वाले समावेशी नीतियों व विचारों के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए जननायक कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की राजद की माँग को पुनः दोहराता है और संकल्प लेते है कि आजीवन भारतीय संविधान की रक्षा करेंगे।


इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भभुआ सदर के विधायक भरत बिंद जिला अध्यक्ष अकलू राम प्रधान महासचिव भोला नाथ सिंह यादव ,अरुण कुमार मिलन सिंह ,बिरजू पटेल ,आसिफ जमा मुन्ना खान ,पशुपतिनाथ सिंह बनारसी यादव ,सुरेश सिंह, इस्लाम अंसारी, कमर खान, जनार्दन उपाध्याय ,जगनारायण यादव ,मुकेश पटेल ,मारवाड़ी साह, पुरुषोत्तम सिंह ,अजय सिंह गोरख यादव ,नीबू लाल बिंद ,रामानंद पाल ,सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव ,सलमान खान,वरुण कुमार ,नौशाद गद्दी, अशोक यादव कैमुरी ,मुन्ना चौधरी ,पवन बिंद, नवल किशोर चंद्रवंशी ,अनीश यादव ,अमित भारती ,जय प्रकाश सिंह, सलाउद्दीन अंसारी ,विपिन यादव, राहुल पांडे ,अनिल यादव ,अजय कुमार पासवान दुर्गा,नेसार अंसारी, सुग्रीव यादव , पिंटू सिंह,अनिल कुमार,जितेंद्र सिंह सहित कई उपस्थित थे.

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments