Big Breaking : वीडियो : दिनदहाड़े 14 लाख की लूट ..
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़ : जिले में बेलगाम अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जिसका उदाहरण उस वक्त सामने आया जब दिनदहाड़े एटीएम में पैसा लोड करने के दौरान सीएमएस वाहन एटीएम के गार्ड को गोली मारकर कैश वैन से 13 लाख तथा एटीएम से 1 लाख लाख रुपये लूट लिए गए. हमलावर जाते-जाते दो बंदूक भी ले गए. गार्ड की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई.
इस दौरान कैश वैन के साथ मौजूद दूसरे गार्ड फिरोज अंसारी ने बताया घटना भभुआ के वार्ड संख्या 25 पूरब पोखरा के पास की है. जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसा डालने के लिए बैंक कर्मी और गार्ड पहुंचे थे. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक गार्ड की पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी स्वर्गीय बबन चौबे के 35 वर्षीय पुत्र भानु कुमार चौबे के रूप में हुई है.
कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अपराधियों ने पीछे से आकर आंख में मिर्च पाउडर फेंका और एटीएम के पैसे लूटकर भाग गए. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल उनकी पहचान की जा रही है .
वीडियो :



Post a Comment