Header Ads

कल भभुआ में शुरू होगा खादी मेला,सूबे के उद्योग मंत्री करेगे मेला का उद्घाटन...

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : कल यानी शनिवार को शहर के प्लस टू उच्च विद्यायल भभुआ में राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा खादी मेला का आयोजन किया जाएगा. जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ करेगे.वही कार्यक्रम का मुख्य अति वशिष्ठ अथिति जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला होगे.बता दे की यह मेला आगामी 15 जनवरी तक चलेगा.
उद्योग विभाग के विशेष सचिव सह बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह मेला लगाया जाएगा. जिसमें एक सौ से अधिक स्टॉल होंगे. लगभग 50 स्टॉल पर खादी के कपड़े मिलेंगे. जबकि दूसरे स्थानों पर हस्तशिल्प, हैंडलूम और दूसरे ग्रामोद्योग की सामग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी.


रिपोर्ट : अभिषेक राज के साथ विशाल कुमार

No comments