Header Ads

दुर्गावती पुलिस ने एक शराबी व चार धंधेबाज को किया गिरफ्तार,दो बाइक व शराब जब्त..

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : पुलिस के द्वारा हाटा मरहिया पथ पर मछनहटा गेट के पास दो बाइक से 2 पेटी में 90 पीस शराब बरामद किया है। वही शराब को लेकर जा रहे चार धंधे वाजो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज मनीष कुमार थाना चांद जिला कैमूर, हरिचरण राजभर तेजो पुर थाना सैय्यद राजा  जिला चंदौली उत्तर प्रदेश, सोमारू बिंद और मिठाई बिंद दोनों ग्राम सरियाव थाना दुर्गावती जिला कैमूर के बताए जा रहे हैं। वही पुलिस के द्वारा एक युवक को भी शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक महाराष्ट्र से अपने गांव आ रहा था तभी पुलिस ने उसे कुल्हड़ियां  मोड़ के पास एन एच 2 से गिरफ्तार कर लिया ।सभी गिरफ्तार लोगों को पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई करते हैं भभुआ भेज दिया गया।

दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments