Header Ads

बड़ी खबर :संतरे के नीचे छुपा कर भेजी जा रही शराब की खेप कैमूर मे बरामद, चालक गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिड़खिली टोल प्लाजा के समीप एंटी  लिंकर टाक्स फोर्स एवं उत्पाद विभाग और दुर्गावती पुलिस की टीम ने वाहन जांच के दौरान रविवार की देर शाम फल संतरा लदे एक डीसीएम ट्रक से 3533 लीटर शराब बरामद किया .तथा डीसीएम चालक को भी पुलिसने गिरफ्तार कर लिया .गिरफ्तार चालक आकाश कुमार पिता नाहर सिंह ग्राम कोसेरी थाना घंघेरी जिला अलीगढ यूपी के निवासी बताया गया हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच दो पर डिड़खिली टोल प्लाजा के समीप एंटी लिकर टाक्स फोर्स एवं उत्पाद विभाग और दुर्गावती पुलिस संयुक्त टीम ने यूपी से आने वाली वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे.इसी क्रम में यूपी की ओर से आ रही एक डिसीएम रजिस्टर्ड नंबर यूपी 22 बीटी 0254 को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई. तथा पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया वही दुर्गावती पुलिस के द्वारा डीसीएम सहित शराब को जब्त कर थाने ले आई.

उसके बाद थाने ले आकर डिसीएम की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके अंदर फल संतरा लोड किए गये थे फल के नीचे शराब की पेटियां छुपा कर रखी हुई थी जिसमें 3533.4 लीटर शराब बरामद हुआ. पुलिस शराब को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है.

- मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments