Header Ads

विवाहिता की हत्या के मामले में फरार अभियुक्तों की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव में दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले मे फरार अभियुक्तों की संपत्ति की प्रशासन ने कुर्की जब्ती की. कार्रवाई स्थानीय पुलिस के द्वारा की गई.

दरअसल, इस मामले के दो अभियुक्त तकरीबन छह महीनों से फरार चल रहे थे. ऐसे में न्यायालय के द्वारा इनके विरुद्ध सम्मन जारी किया और फिर कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था.

बताते चलें कि  बीते छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव मे एक विवाहिता की हत्या के मामले में दुर्गावती थाने में मृतक के पिता के द्वारा मामला दर्ज किया गया था.। जिस मामले में लगभग 6 महीने से दो अभियुक्त फरार चल रहे थे.जिसमें एक अभियुक्त मृतक के पति था.

इस मामले में फरार अभियुक्तों  के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा कुर्की व वारंट जारी किया गया था .इसके पूर्व दरवाजे पर आम इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद भी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुए. तत्पश्चात न्यायालय के द्वारा अभियुक्तों की कुर्की के लिए पुलिस बल को अनुमति दी गई.

जिसके आधार पर दुर्गावती पुलिस के द्वारा उपरोक्त कांड में थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी मनीष खरवार व वीरेंद्र खरवार के घर पहुंच कर घर में रखे हुए खाने पीने के सामान के साथ साथ बिस्तर चारपाई, चौकी, रजाई तोशक बच्चों व स्त्रियों के पहनने वाले कपड़े तथा घर में रखे बर्तन को भी कुर्क कर थाने लाया गया.

- पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments