Header Ads

जीप सदस्य ने मध्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण...

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : सोमवार को भभुआ के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय का औचक निरिक्षण करने पहुचे जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष जिला शिक्षा समिति कैमूर के विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल, जहाँ छात्राओं में मिल कर उनकी समस्या एंव शिक्षा से अवगत हुए जिसके बाद मिडडे भोजन का भी निरीक्षण किया जिसमे सभी चिज सही पाया गया है.

वही जीप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा की ऊपरी निर्देश पर आज मैं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय का निरीक्षण करने आया हूं।यहाँ आकर शिक्षक से स्कुल के बारे मे जनकारी लीया एंव समस्या को भी जाना एव बच्चियों से उनके कोरस से जुड़े कुछ सवाल पूछा जिसका बच्चियों ने सही जवाब दिया जहाँ विद्यालय निरिक्षण कर मन काफ़ी एंव ख़ुश संतुष्ट हुआ.
उन्होंने आगे कहा कि अगर इसी प्रकार शिक्षक अगर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगें तो हमारे कैमूर के बच्चों का भविष्य उज्वल होगा और हमारे जिला के बच्चे भी राज्य और देश का नाम रौशन करेंगी.लेकिन यहाँ कुछ कमियां भी पाई गई है जैसे कि विद्यालय परिसर में कही कही गढ्ढा है जिसके कारण बरसात के दिनों में जलजमाव हो जाता है.इसके साथ ही इसमें बेंच की भी कमी है जिसका निदान जल्द ही कराया जाएगा.वहीं मौके पर सभी शिक्षक के अलावा विद्यालय के अध्यक्ष भी मौके पर पहुँच गए.

वहीं विद्यालय की 8 क्लास की छात्रा बबिता कुमारी ने बताया की आज हमारे विद्यालय में शिक्षा समिति के अध्यक्ष आये थे जिन्होंने हम लोगों की और विधालय की समस्या को जाना है हम लोग चाहेंगे कि ऐसे अधिकारी हमेशा हमारे विद्यालय में आयें और हमारी विद्यालय की समस्या को दूर करते रहें.

- विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments