वीडियो : फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में डबढीया ने मारी बाजी..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : भभुआ प्रखंड के जमुआवँ गाँव में रविवार को फुटबाल मैच में डबढ़िया की टीम ने गोडहन की टीम को हराकर विजय हासिल की और ट्राफी अपने नाम कर ली.
मैच का उद्घाटन करने पहुचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने बताया की बीते 16 जनवरी से शुरु फुटबाल मैच का आज फाइनल मैच था. मैच में डबढ़िया गाँव व गोडहन गाँव की टीमें भिड़ी. हजारों ग्रामीणों ने शानदार खेल का आंनद लिया व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने व हौसला बढ़ाने के लिए हर तरह से सहयोग रहेगा. जिला सहित गाँव मे इस तरह के आयोजन होते रहेंगे ताकि ग्रामीणों क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढे.
वीडियो :
- विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment