Header Ads

11 दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : नवोदित धर्म स्थलों में शुमार मां कामाख्या शक्ति पीठ सतोअवंती पर रविवार को 11 दिवसीय विशाल श्री चंडी महायज्ञ की शुरुआत जल भरी व शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गई. सात टोलो में विभक्त गांव एवम  प्रखंड के कई गांवों से पहुंचे11 हजार नर नारियों ने लाल पीले परिधानों में सज धज कर माथे पर कलश ले जब मंदिर प्रांगण से सुबह में निकली तो मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया.
मंदिर से निकलने के बाद जुलूस के शक्ल में कलश यात्रा चपरांग नई कोट पुरानी कोट सागर पर बिंदपुरवा गोरियारी इत्यादि का भ्रमण करते हुए गोरिया नदी के तट पर पहुंच यज्ञ कराने काशी वाराणसी से पधारे आचार्य पंडित कमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रकांड विद्वानों द्वारा छोड़े गए. वेदोमंत्रोचार के बीच भूमि पूजन के बाद नदी की बहती कलकल धारा के बीच जल भरी का कार्य संपन्न किया.इसके बाद कलश यात्रा पुनः शक्ति पीठ पर पहुंच यज्ञ शाला के प्रक्रिमा के बाद मां के दरबार में शीश नवा सुख शांति हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया.
जुलूस के आगे आगे चल रहे हाथी घोड़ा उंट व बैंड बाजा वाले लोगो के आकर्षण के केंद्र बने थे.इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिर पर कलश लिए पीले वस्त्र से सुसज्जित गाजे बाजे के साथ मां कामाख्या, हर हर महादेव सहित विभिन्न हिंदू देवी देवताओं का जयघोष करते रहे.यज्ञ का कार्यक्रम.रामचरित्र मानस प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक अशोक जी बिहार शरीफ श्री चंडी महायज्ञ प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक आचार्य पंडित कमलेश त्रिपाठी काशी वाराणसी झांकी दर्शन मध्याह्न 12 बजे से 2 बजे तक श्रृंगारी जी जनक पुर श्री शिवपुराण कथा मध्याह्न 2 बजे से सांय 5 बजे तक डाक्टर पुंडरीक जी महराज काशी संकीर्तन सांय 6 बजे से 8 बजे तक मां कामाख्या कीर्तन मंडली सतोआवंती रामलीला 8 बजे से 11 बजे रात्रि तक.विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति माघ शुक्ल पक्ष दशमी 31जनवरी दिन मंगलवार को होगा.


नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments