Header Ads

दुर्गावती मे अलग-अलग घटना में दो घायल,इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास NH 2 पर शनिवार को दोपहर में सड़क पार करते समय एक वृद्ध व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल  रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति छोटू बिंद ग्राम खनिया लोहदन थाना चांद जिला कैमूर का निवासी है। वही बसंतपुर गांव में छत के ऊपर से 6 वर्ष का बच्चा गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया । घायल बच्चा आर्यन कुमार पिता अभिषेक कुमार उम्र 6 वर्ष ग्राम बसंतपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है।

रिपोर्ट : पिंटू तिवारी 

No comments