मोहनियां में डीसीएम ट्रक से 3104 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया : यूपी से बिहार जा रही एक डीसीएम ट्रक से मोहनियां थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर एएलटीएफ उत्पाद विभाग एवं मोहनिया थाने की पुलिस ने शनिवार को जांच के दौरान 3104 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है इस दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार डीसीएम ट्रक का चालक पंजाब के पटियाला गांव निवासी सुरेंद्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समेकित चेक पोस्ट पर संयुक्त रूप से एएलटएफ के प्रभारी राजीव कुमार उत्पाद इंस्पेक्टर देवव्रत कुमार एवं मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार पुलिस फोर्स के साथ यूपी से आने वाले सभी वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे इसी क्रम में एक डीसीएम ट्रक को आते देखते हुए उसे रुकवा कर तलाशी ली गई तो डीसीएम ट्रक में पुट्टी की आड़ में भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई। इस दौरान ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर थाने लाया गया। जिसके बाद बरामद ट्रक से शराब की खेप उतारने शुरू की गई तो मैकडॉवेल ब्रांड के 346 कार्टून शराब बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 3104 लीटर बताया जा रहा है। मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान समेकीत चेकपोस्ट पर एक डीसीएम ट्रक से 3104 लीटर शराब बरामद किया गया है।तथा डीसीएम चालक को गिरफ्तार किया गया है आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment