शराब बरामद,वाहन जप्त,तस्कर फरार..
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ :थाना क्षेत्र के बड़ौरा चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से स्थानीय पुलिस ने शराब बरामद किया है. वह अंधेरे का फायदा उठा शराब तस्कर पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गया.
बता देंगे कि शराब को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.इसी बीच देर रात्रि बड़ौरा चेक पोस्ट के समीप से एक बोलेरो से 145 बोतल देसी शराब बरामद हुआ है.वहीं पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आएंगे करवाई करने में जुटी हुई है.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ौरा चेकपोस्ट से 145 बोतल देसी शराब बरामद हुआ है.साथ ही एक बोलेरो वाहन जप्त किया गया हैं.शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया है.वाहन के नंबर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment