शराब के साथ तीन गिरफ्तार ,कार जप्त..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : थाना क्षेत्र के दहला मोड़ के पास से गस्ती पर निकली दुर्गावती पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मारुति सुजुकी कार से 278 पीस शराब के साथ तीन व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया तथा कार भी जप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस देर शाम गश्ती पर निकली थी की एक कार को आते हुए देख। पुलिस ने कार को रुकवाया जिसके अंदर चेकिंग के दौरान छिपाकर शराब रखे गए थे जिसे पुलिस ने पकड़ लिया तथा कार में बैठे तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्तियों को थाने लाए जाने के बाद गिनती के बाद मारुति सुजुकी कार नंबर MH 04 BL 4545 से 278 पर शराब पकड़ी गई जो कुल लीटर में 50 लीटर अंग्रेजी शराब बताई जाती है। गिरफ्तार व्यक्तियों में ओमप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह ग्राम भदार थाना सिकरौल, धन चौहान ग्राम भगौलपुर थाना इटाढी, जितेंद्र चौहान ग्राम अकबरपुर थाना इटढी तिनो जिला बक्सर के रहने वाले बताए जाते हैं। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Post a Comment