Breking : ट्रक व बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : जिले के इस उक्त की बड़ी खबर आ रही है।जहा की थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के पास एन एच 2 पर एक बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा गांव निवासी स्वर्गीय लालचंद ठाकुर के पुत्र चुन चुन ठाकुर उम्र 45 वर्ष बताए जा रहे हैं।
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से पिंटू तिवारी

Post a Comment