Header Ads

अगल अगल मामले में दो गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी है, तो दूसरा शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार है.वही गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के सिसैडा गांव निवासी प्यारे साह है.दूसरा शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव निवासी सिकंदर कुमार है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि अलग-अलग कांडो में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त पर न्यायालय की तरफ से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था. जिन्हें समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र की सिसौड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है. तो वही दूसरा शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है.

वहीं दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया.


- धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

No comments