अनियंत्रित हो बाइक मारी पलटी,चालक घायल..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : शिवपुर गांव के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी शिव बचन यादव का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव बताया गया है जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि घायल व्यक्ति भभुआ बिजली विभाग में गार्ड के रूप में तैनात है जो आज बाइक से भभुआ ड्यूटी पर आ रहा था तभी शिवपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गया जिसके बाद राहगीरों के द्वारा घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल व्यक्ति का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

Post a Comment