Header Ads

ट्रेक्टर से गिरा मजदूर, घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के दुर्गावती स्टेशन रोड में ट्रेक्टर से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल मजदूर दुर्गावती निवासी उसमान खान का 45 वर्ष पुत्र इम्तियाज खान बताया गया है जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मजदूर दुर्गावती स्टेशन रोड के पास ट्रैक्टर से कबाड़ी का सामान उतार रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और घायल हो गया इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों के मदद से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल मजदूर का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments