Header Ads

छत से गिरा किशोर,घायल, अस्पताल में इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मंगलवार को जिले के मोकरी गांव में छत से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी अंसार अहमद के 6 वर्षीय पुत्र एमडी आमिर अहमद बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि किशोर छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी छत से नीचे गिर कर घायल हो गया। जहां घायल किशोर को परिजन द्वारा इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर किशोर का इलाज किया जा रहा है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments