बंदरो का आतंक : बंदरो को काटने से एक किशोर जख्मी..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मंगलवार को जिले के कोसडिहरा गांव में बंदर को काटने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी हरिचरण गोंड के 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि किशोर अपने गांव में खेल रहा था। तभी अचानक बंदर ने किशोर को काट लिया। जहां वह जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को परिजन द्वारा इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर जख्मी किशोर का इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment