शराब के नशे में दो अभियुक्त गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के खामिदौरा मोड़ के पास से दो युवकों को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवकों में औरंगाबाद जिला के छतर दरवाजा निवासी सोमराज एंव तरार गांव निवासी शमशाद साह बताया गया है, जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की पुलिस ने जाँच के दौरान गिरफ्तार किया है जहाँ आज दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है,
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment