मैजिक के छत के ऊपर बॉक्स बनाकर रखी शराब को पुलिस ने किया जप्त, चालक गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : सूबे में शराबबंदी है.फिर भी शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपना कर शराब की तस्करी करने में जुटे हैं.शराब तस्कर डाल-डाल तो सूबे की पुलिस पात पात चल रही है.ऐसे में एक ताजा मामला कैमूर जिले से है,जहा की चार पहिया वाहन के छत के ऊपर बॉक्स बनाकर रखे शराब को कैमूर पुलिस ने मद्य निषेध चेक पोस्ट मोहनिया से जप्त किया है.साथ ही मैजिक चालक को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मध्य निषेध चेक पोस्ट के समीप से एक टाटा मैजिक के छत में बनाए गए बॉक्स से पुलिस ने 8 पीएम व रॉयल स्टॉल शराब कुल 122.79 लीटर शराब बरामद किया है.साथ ही वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार चालक रोहतास जिले के नटवर थाना क्षेत्र के नटवर बाजार निवासी स्व रामबचन सिंह के पुत्र अरविंद कुमार है. वही जप्त वाहन का नंबर बीआर 11 M 6016 है.वही पुलिस आगे की कारवाई करने के जुटी है. गिरफ्तार वाहन चालक से पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है.

Post a Comment