ट्रकों से लूट करने वाले गिरोह का कैमूर पुलिस ने किया उद्भेदन, छह आरोपित गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एनएच 2 पर ट्रकों से लूटने वाले गिरोह का कैमूर पुलिस ने उद्भेदन किया है जिसमे 6 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है इनके पास से 25 मोबाईल लूट के 10.5 हजार रुपया,घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है,घटना का तार पश्चिम बंगाल अलीपुर से जुड़ा है,बताया जाता है कि 16/17 दिसम्बर की रात्रि में कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली पेट्रोल पम्प के पास एन एच 2 पर हथियार के बल पर ट्रक को रोक कर 1.30 लाख रुपये लूट लिए साथ ही 12 हजार रुपया पे फोन पर ट्रांसफर कराया गया,उसके बाद ट्रक ड्राइवर ने कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर एक टीम गठित किया गया जिसमें मोहनियां डीएसपी के नेतृत्व में मोहनियां थानाध्यक्ष और कुदरा थानाध्यक्ष के साथ डी आ यू की टीम ने अनुसंधान जारी किया तो आरोपियों का लोकेशन यूपी के लखनऊ के होटल मिला जिसमें कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर 6 लोगो को गिफ्तार किया।जिसमें उनके पास से 25 मोबाइल बरामद किया जिसमें 5 मोबाइल घटना में इस्तेमाल किया गया था लूट के 10.5 हजार रुपया,एक देशी कट्टा दो कारतूस बरामद किया गया,एन एच 2 पर लगातार हो रहे लूट की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है,इसमें कई लोग ऐसे है जो फिहलाल में मर्डर केस मामले में पटना ब्युर जेल से बेल पर छूटे थे और फिर लूट घटना का अंजाम देते थे,
क्या कहते है एसपी
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कुदरा थाना के पुसौली पेट्रोल पम्प के पास एनएच 2 पर 16/17 दिसम्बर की रात्रि में एक ट्रक को हथियार के बल पर 1.30 लूट लिए साथ ही 12 हजार रुपया ड्राइवर से पे फोन से ट्रांसफर कराया था ड्राइवर के प्राथमिकी के अनुसार मोहनियां डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था जिसमे मोहनियां और कुदरा थानाध्यक्ष ,डी आ यू प्रभारी को टीम में शामिल कर अनुसंधान जारी किया गया था जाँच के दौरान यूपो के लखनऊ के होटल से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 25 मोबाईल, लूट के 10.5 हजार रुपया, एक देशी कट्टा दो कारतूस बरामद किया गया ,आरोपियों में एक बंगाल है जिसमे मोबाइल पर ड्राइवर से 12 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया था एक दो आरोपी ऐसे है जो हाल में मर्डर केस में पटना ब्युर जेल से छूटे है और एन एच 2 पर लूट पाट का घटना में शामिल है,इनके आपराधिक इतिहास खोज जा रहा है कि और कितने घटना का अंजाम दिए है।

Post a Comment