Header Ads

बड़ी खबर : मवेशी से भरा कंटेनर जप्त,तफ्तीश में जुटी पुलिस..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस उक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच 2 से होकर गुजर रहे कंटेनर में 28 मवेशियों को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि आज मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर nh2 से गुजर रहे एक कंटेनर को जब रोककर तलाशी की तो उसमें से 28 बैल (मवेशी ) निकले . इन बालों को पशु तस्करी के लिए उपयोग किया जा रहा था. लेकिन मौके पर मोहनिया पुलिस ने पहुंचकर कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वही कंटेनर चालक से अभी पूछताछ जारी है. हालांकि अभी तक आरोपी कंटेनर  चालक की पहचान नहीं हो पाई है सभी बैलों को नुआंव मेले के जिम्मेनामा पर सौंपा गया ,  पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।

No comments