समेकित चेकपोस्ट पर डीसीएम ट्रक से 291 पेटी शराब बरामद,तस्कर फरार..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास रविवार को एलटीएफ, उत्पाद विभाग एवं मोहनियां की पुलिस ने जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से 291 पेटी शराब बरामद किया है. हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा .
मिली जानकारी के अनुसार अकोढी समेकित चेकपोस्ट पर प्रत्येक दिन की तरह रविवार को भी उत्पाद विभाग एंटी लिकर टाक्स फोर्स एवं मोहनिया थाने की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.जाचं अभियान को देखते हुए डीसीएम चालक पहले ही वाहन को खड़ा कर फरार हो गया.
संदेह के आधार पर वाहन के पास पहुंचकर पुलिस जब उक्त वाहन की तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई. डीसीएम ट्रक को जब्त कर मोहनिया थाने लाया गया.
पुलिस ने तलाशी ली तो डिसीएम के डाले मे एमसी मैकडॉवेल 750ml का 143 कार्टून,एमसी मैकडॉवेल 180ml का 148 कार्टून इस प्रकार कुल 8820 बोतल,2565.72 लीटर शराब बरामद की गई है. पुलिस ने डीसीएम सहीत शराब को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई.
मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment