संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, इलाक़े में सनसनी..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले से बड़ी खबर है कि भभुआ वार्ड नंबर 11 में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है युवक भभुआ वार्ड नंबर 14 निवासी बृजकिशोर शाह का 22 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार बताया गया है.वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैला हुआ है वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची भभुआ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है ,और मामले की जांच में जुट गया है.
वहीं सूचना पर पहुँचे पूर्व नगर सभापति जैनेन्द्र आर्य ने बताया कि युवक वार्ड नंबर 11 में बने अपने नवनिर्मित मकान पर रहता था जहां घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों द्वारा उसे खोज बिन किया जाने लगा और फोन लगाने पर भी जब कोई रिस्पोंस नही मिला तो परिजनों को काफी परेशानी होने लगी जिसके बाद आज दोपहर को उसका छोटे भाई उसको खोजने के लिए नए मकान पर आया जहां देखा कि युवक का शव संदिग्ध हालत में सेलिंग से लटका हुआ पड़ा हुआ है.
जिसके बाद छोटे भाई के शोरगुल मचाने पर इलाके में सनसनी फैल गया जहाँ देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,वही सूचना पर पहुंची भभुआ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है,आपको बता दे कि युवक ने फांसी लगाकर आत्म किया है या उसकी हत्या हुआ है इसकी स्पस्ट जानकारी किसी को नहीं है फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गया है, वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment