मानवता शर्मशार : नवजात शिशु को छोड़ मां हुई फरार, पुलिस ने चाइल्डलाइन को सौंपा..
कैमूर टॉप न्यूज, चैनपुर : जिले में एक बार भी मानवता शर्मशार हुआ है। जहां की थाना क्षेत्र के खरिगावा हाटा पथ पर एक नवजात बच्चे को लावारिस हालात में पुलिस ने बरामद किया है.वहीं पुलिस ने बच्चे को चाइल्डलाइन टीम को सौंप दिया. इसकी जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मरहियां हाटा पथ पर नवजात बच्चे के मिलने की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई हालांकि जब तक मौके पर पहुंची पूलिस तक बड़ी संख्या में आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए थे. घटना सोमवार की बीती रात की है. सुबह इसकी जानकारी होते ही इलाके में आग की तरह फैल गई .लेकिन इसके बाद भी इसका कोई वारिस का अता पता नहीं चल सका सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दिया,इस सम्बन्ध में चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक नवजात बच्चा बरामद किया गया है, जिसकी सूचना चाइल्डलाइन को दे दी गई है।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment