कैमूर में ट्रैक्टर और बस में हुई जोरदार टक्कर..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : थाना क्षेत्र अंतर्गत सदासपुर गांव के समीप गुरुवार को बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस दुर्गावती से मोहनिया की तरफ जा रहा था.इसी बीच सदासपुर गांव के समीप बस एवं एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. जिससे ट्रैक्टर जीटी रोड पर पलट गया.और बस डायवर्सन पर चढ़ गया. घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई सूचना पाकर स्थानीय पुलिस एवं एनएचआई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई टक्कर से बस में बैठे सवारियों को जोरदार झटका लगा और कई लोगों को चोट आई घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई बसवारीयों को तत्काल बाहर निकाला गया.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment