पिकअप के तहखाने से भारी मात्रा मे शराब बरामद,पटना के दो तस्कर गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : मोहनिया थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर उसरी गांव के समीप गुरुवार को एएलटीएफ की टीम एवं पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.तथा पटना के दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराब तस्करों में पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के अगम कुआं गांव निवासी सूरज कुमार एवं मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के पटना सिटी के मुरतलीगंज गांव निवासी सोनू कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएलटीएफ की टीम एवं मोहनिया थाने की पुलिस के द्वारा समेकित चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में एक पिकअप को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पिकअप चालक तेज गति से मोहनिया की ओर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर उसरी गांव के समीप पकड़ लिया.जिसके बाद पुलिस ने उक्त पिकअप की तलाशी ली तो ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 1403 पीस यानी कुल 252.54 लीटर शराब की खेप बरामद की गई. साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. शराब को जब्त करते हुए पिकअप सहित दोनों को थाने ले आई आगे की आवश्यक कारवाई करने में जुट गई.
मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment