Header Ads

ट्रक चालक से लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,हथियार के साथ पांच गिरफ्तार,21 हजार नगदी बरामद..

कैमूर टॉप न्यूज, कुदरा : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर ट्रक चालक से लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. तथा एक पिस्टल एक देसी कट्टा 21 हजार रुपया बरामद किया है.इस मामले का शुक्रवार को मोहनियां डीएसपी फैज अहमद ने थाने मे प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 मार्च को कुदरा थाना अंतर्गत - घटाव ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक चालक से लूट की घटना घटीत हुई थी.जिसमें ट्रक चालक से मोबाइल एवं 52 हजार रुपया नगदी लूट लिया गया था.इस मामले में ट्रक चालक ने कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था.वहीं 23 मार्च को घटाव ओवर ब्रिज के पास ही रात्रि में एक ट्रक चालक विनोद कुमार ग्राम नारंगपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी के साथ अज्ञात अपराध कर्मियों ने मारपीट कर एव हथियार का भय दिखाकर एक मोबाइल व 15000 रुपये लूट लिया गया था.इस मामले में भी ट्रक चालक द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष व पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर निकल पड़े. पुलिस गश्त के दौरान मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जैसे ही वहां पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखकर लूटपाट करने वाले व्यक्ति भागने लगे जिन्हें संदेह होने पर पीछा कर एक व्यक्ति मोहित कुमार ग्राम घटाव थाना कुदरा जिला कैमूर को ट्रक चालक के लूटे गए मोबाइल के साथ पकड़ लिया गया तथा रात्रि होने के कारण और लोग भागने में सफल हो गए. अनुसाधन के क्रम में पकड़े गए व्यक्ति मोहित कुमार के स्वीकारोति बयान के आधार पर उपरोक्त दोनों काडों में शामिल आलोक राम,अरुण कुमार, शैलेश राम ये तीनों ग्राम घटाव थाना कुदरा,तथा आजाद राम ग्राम करमहरी थाना कुढनी सभी कैमूर के निवासी है.पुलिस ने इन लोगों के पास से एक पिस्टल,एक देसी कट्टा,21 हजार नगद मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस आगे की अग्रिम कारवाई करने मे  जुट गई है.

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments