Header Ads

दुर्गावती पुलिस ने तीन क्विंटल चोरी की छड़ के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मौहरिया मोड़ के समीप से एक टेंपो पर लदे चोरी का करीब तीन क्विंटल छड़ बरामद किया है साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.इस मामले में कैमूर जिले के मोहनिया बाजार निवासी कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ने पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मौहरियां से बालाजी इंटरप्राइजेज कंपनी का स्टील चुराकर टेंपो पर लोड कर कहीं ले जाया जा रहा है.सूचना मिलते ही  पुलिस मौहरियां मोड़ पर पहुंचकर टैंपू पर लोडेड करीब तीन क्विंटल छङ स्टील को बरामद कर लिया तथा पुलिस ने कारवाई करते हुये.तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया.छङ समेत टैंपू को कब्जे में कर लिया.पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments