कार छोड़ तस्कर फरार, अंदर रखी मिली 272 बोटल शराब..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती ककरैत पथ पर नुआंव मेला के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने जांच के दौरान एक कार से 272 बोटल कैन बियर शराब बरामद किया.हालांकि शराब तस्कर भागने मे सफल हो गये.प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती ककरैत पथ पर चेकपोस्ट के पास पुलिस रात्री मे वाहनों की जांच कर रही थी.उसी दौरान यूपी की तरफ से एक सफेद रंग का कार आती हुई दिखाई दी.जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दुर्गावती के तरफ तेज रफ्तार मे भागने लगा.पुलिस ने कार का पिछा कर लिया तो तस्कर नुआंव मेला के पास कार को छोड़कर फरार हो गया पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उक्त वाहन के अंदर 136 लीटर कुल 272 बोतल बियर कैन शराब बरामद हुआ.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर कार को थाने ले आई आगे की आवश्यक कार्रवाई करने मे पुलिस जुट गई.
मुबारक अली रिपोर्ट

Post a Comment