हाइवे पर कार से 360 बोतल शराब बरामद,तीन गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र अंतर्गत खमिदौरा मोड़ के समीप रविवार की रात पुलिस ने एक कार से 360 बोटल शराब बरामद किया है साथ ही पुलिस ने कार मे सवार तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार शराब तस्करों में सोनु कुमार ग्राम तेजोपुर थाना सैय्यदराजा,जिला चंदौली,जतिन कुमार ग्राम इंदिरा नगर वार्ड नंबर छह जिला चंदौली,अभिषेक ग्राम कर्मनाशा वार्ड नंबर 6 थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक कार में यूपी से शराब लोड कर तस्कर दुर्गावती के तरफ आ रहा हैं. सूचना मिलते ही पुलिस खमिदौरा मोड़ के पास पहुचकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी इसी बीच यूपी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दिया. पुलिस ने रोककर तलाशी ली गई तो कार मे 360 बोटल 72 लीटर शराब बरामद हुआ. कार्रवाई करते हुए कार में सवार तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद पुलिस ने कार एवं शराब को जप्त कर थाने ले आई आगे की आवश्यक कार्रवाई करने मे जुट गई.
दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment