Header Ads

खजुरा के ग्राउंड पर आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने गाजीपुर को हराया..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र  अंतर्गत खजुरा गांव मे न्यू प्राथमिक विद्यालय खास के ग्राउंड पर बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इसमे आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, चकूपुर,जौनपुर,बरछा,अहिनौरा,रामपुर,खजुरा की टीम ने भाग लिया.वालीबॉल प्रतियोगिता का किताब आजमगढ़ ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और गाजीपुर के बीच खेला गया.इसमे आजमगढ़ की टीम गाजीपुर को हराकर शिल्ड पर कब्जा कर लिया.मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक सिंह मौजूद रहे.प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली सभी टीमों ने अपने अपने खेल का प्रदर्शन किया.और अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ ,गाजीपुर, अहीनौरा,तथा बरछा की टीम ने सेमीफाइनल मे जगह बना ली . लेकिन आजमगढ़ और गाजीपुर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाईनल मे अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.फाइनल मैच तीन सेट का खेला गया.जिसमें आजमगढ़ की टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो सेट से फाइनल मैच जीत लिया.इस दौरान विकास पांडे उर्फ सोनू ,अमन सिंह, मुकेश सिंह, निखिल सिंह, अरुण सिंह, आदि मौजूद रहे.

दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments