Header Ads

परेशानी : समेकित चेकपोस्ट पर लगा भीषण जाम,रेगते रहे वाहन..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : थाना क्षेत्र के अकोढी स्थित कर्मनाशा समेकित चेकपोस्ट पोस्ट पर जीटी रोड के दोनों तरफ सोमवार की सुबह भीषण जाम लग गया.जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई देखते-देखते वाहनों की कतार 5 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया.यहां जाम की समस्या आए दिन समेकित चेक पोस्ट के पास देखने को मिलता रहता है.आए दिन लगने वाले जाम से यात्री हलकान हैं.वहीं सोमवार की सुबह जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हुई थी.जाम इस कदर लग गया था कि छोटे वाहनों को भी निकलना मुश्किल हो गया था. घंटो जाम में वाहन रेगते रहे.जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.समेकित चेकपोस्ट के पास जाम से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जाम में काफी संख्या में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. कर्मनाशा समेकित चेकपोस्ट के पास से रेंगते हुए वाहन पार करते हैं.जाम लगने के बाद पीछे से आने वाले वाहन ओवरटेक करके निकलने का प्रयास करते हैं। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो जाती है। फिर दूसरी लेन में दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू होता है इसके कारण बगल के लेन में भी जाम लगना तय है जाम लग जाने से यूपी से बिहार दोनों तरफ से आने वाले वाहनों चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments