Header Ads

भाकपा माले ने बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : शहर में भाकपा माले ने बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च, जहाँ भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव एंव कार्यलय सचिव मोरध्वज सिंह ने बताया कि बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा सभी श्रेणियों की बिजली दरों में 24 फीसदी की भारी वृद्धि कर दी गई है,जो 1अप्रैल 2023 से लागू होगी,बिल वृद्धि का एक बड़ा कारण यह है कि थर्मल पावर यूनिटों को 10 फीसदी विदेशी कोयला की खरीद को अनिवार्य कर दिया गया है बिजली दरों के साथ फिक्स्ड चार्ज दोगुना करने से बिजली बिल की दर 33 फीसदी हो गई है.

प्रीपेड मीटर लगाने से उपभोक्ता पहले से ही परेशान हैं दलित बस्तियों में वर्षों पहले कुटीर ज्योति योजना से 5 रूपए महीना के हिसाब से कनेक्शन दिया गया था। लेकिन बिजली बिल जमा करने के लिए कभी सूचना नहीं दी गई,अचानक अभी 15000 से 20000 रुपए का बिल भेजा जा रहा है और सामुहिक रूप से गांव के गांव,टोला के टोला बिजली कट कर दी जा रही है,मोदी सरकार द्वारा किरासन भी बंद कर दिया गया है,लोग अंधेरे में जी रहे हैं.

इसके साथ ही जो उपभोक्ता नियमित बिजली बिल दे रहे हैं उनकी भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है,इन तमाम सवालों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा भभुआ में जिला कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया,और मांग किया जाता है कि बिजली बिल में 33% की गई भारी वृद्धि वापस लेने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, कुटीर ज्योति योजना से बीपीएल उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करने कृषि, सिंचाई के लिए, बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की मांग की गई.

मार्च शहर में कचहरी रोड, भभुआ -मोहनिया पथ से होते हुए एकता चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया,इस प्रतिरोध मार्च में भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव, कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह,जय प्रकाश निराला, राम एकबाल राम,पिंटू राम, महेंद्र सिंह, आजाद,पोतन राम,कबूतरा कुंवर,नन्हकी कुंवर,किरण देवी आदि ने भाग लिया।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

No comments