Header Ads

कृष्णा सेंट्रल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन: छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : प्रखंड क्षेत्र के देवकली गांव के पास स्थित कृष्णा सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में सोमवार की शाम को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी के साथ स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.तथा विद्यालय की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर महाराणा प्रताप कालेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार सिंह,मधेपुरा के जज रंजन सिंह, दंत चिकित्सक डॉक्टर रमेश सिंह, डॉ श्याम बिहारी सिंह सामिल हुए.सभी अतिथियों ने बारी-बारी से कार्यक्रम मे संबोधित किया.इस इस दौरान विद्यालय में अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें  स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम  सरस्वती वंदना कविता आत्मविश्वास श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी डांस, झांसी की रानी, आई लव यू डैडी, सपने मेरे डांस सोशल मीडिया नाटक  आई गिरी नंदिनी डांस, भारत दर्शन डांस मणिकर्णिका, जी-20 राधा मोहन डांस, रामनवमी डांस अंधविश्वास ड्रामा विद्यालय आयोजित किए गए, इस मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई।इन सभी कार्यक्रमों में स्कूल के होनहार छात्रा साक्षी सिंह एवं रोमित राज ने संयुक्तत रूप से मंच का संचालन कर सभी अभिभावकों का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम में स्कॉलरशिप टेस्ट का जलवा रहा जिसमें प्रथम पुरस्कार निखिल कुमार सिंह को 25000 का चेक कृष्णा सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया है वही दूसरा पुरस्कार सृष्टि सिंह को 15000 का चेक विपिन कुमार सिंह ने दिया उसके बाद तीसरा पुरस्कार  विवेक कुमार गुप्ता को 10000 का चेक मारुति नंदन सिंह ने दिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर ग्रुप में सुषमा  सिंह और मयंक गोंड़ वही शिक्षकों में विद्यालय की शिक्षक सौरव कुमार सिंह को क्रिएटिव टीचर्स अवार्ड से नवाजा गया और वही निधि उपाध्याय को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर मोहनिया प्रखंड के सीडीपीओ संगीताा कुमारी किसान सलाहकार राजेश सिंह, विद्यालय के चेयर पर्सन राजन सिंह सहित काफी संख्याा में शिक्षक गण एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।


मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments