Header Ads

खेलते समय कुएं मे गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : सोमवार की सुबह खेलते समय कुएं में गिरने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया रो रो कर बुरा हाल है.मामला कैमूर जिले के कर्मचट थाना अंतर्गत पाली गाँव की है. मृतक बालक पाली गांव निवासी मिथुन राम के पुत्र उत्तम कुमार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार घर के पास ही खेल रहा था खेलते समय किसी तरह कुएं में गिर गया इसकी जानकारी होते ही गांव के आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया रो रो कर बुरा हाल था सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.


मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments